जमशेदपुर रेंटल जेनरेटर एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, मानक किराया दर भी तय

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : जमशेदपुर रेंटल जेनरेटर एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया तथा रेंटल जेनरेटर व्यवसाय से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में बहादुर शर्मा को एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया। वहीं नवल किशोर और देवाशीष गोराई को उपाध्यक्ष, बबलू कुमार को सचिव, आशीष कुमार सिंह को संयुक्त सचिव, विनय कुमार को कोषाध्यक्ष, चंद्रकांत पांडे को प्रवक्ता तथा संतु महतो को उप-प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा शिव शंकर गोराई, राजन शर्मा, विकास गोराई, राखाल महतो और हर्ष राज को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

बैठक के दौरान रेंटल जेनरेटर व्यवसाय में एकरूपता और पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से जेनरेटर किराये की मानक दर (स्टैंडर्ड रेट) भी सर्वसम्मति से निर्धारित की गई। एसोसिएशन ने निर्णय लिया कि सभी सदस्य तय किए गए किराया दर का पालन करेंगे।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य व्यवसाय में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना, अनावश्यक मूल्य प्रतिस्पर्धा पर रोक लगाना तथा ग्राहकों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना है।

बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने संगठन की एकता बनाए रखने, निर्धारित नियमों का पालन करने तथा रेंटल जेनरेटर व्यवसाय के समग्र विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें