समाहरणालय में जन शिकायत निवारण दिवस, डीडीसी ने सुनी लोगों की समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर समाहरणालय में जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार के आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चे के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग, निजी विद्यालयों में बीपीएल कोटा के तहत नामांकन, गांवों में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की अपील, सामाजिक बहिष्कार से जुड़े मामले, सार्वजनिक जल स्रोतों के प्रदूषण की शिकायत, पेंशन स्वीकृति, ट्रेड लाइसेंस निर्गमन, घरेलू विवाद, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत ऋण उपलब्ध कराने तथा अवैध कब्जे से संबंधित आवेदन शामिल रहे।

उप विकास आयुक्त ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले की जांच कर समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने यह भी दोहराया कि जिला प्रशासन आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि हर शिकायत का शीघ्र और प्रभावी निपटारा हो सके।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.