भारी बारिश के बाद जलमग्न हुए क्षेत्रों और राहत शिविरों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : भारी वर्षा के कारण स्वर्णरेखा और खरकई नदियों के जलस्तर में वृद्धि से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने बुधवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी स्वयं फील्ड में उतरे। उन्होंने कदमा, शास्त्रीनगर, दोमुहानी और मानगो के शंकोसाई जैसे डूब क्षेत्रों का दौरा कर स्थानीय निवासियों से सीधी बातचीत की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली।

इस क्रम में उपायुक्त ने बागुनहातु स्थित आश्रय स्थल का भी निरीक्षण किया, जहां भारी बारिश से विस्थापित हुए लोग ठहरे हुए हैं। उन्होंने राहत शिविर में उपलब्ध पेयजल, खाद्य सामग्री, शौचालय और स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

उपायुक्त सत्यार्थी ने स्पष्ट किया कि राहत कार्यों में कोई कोताही न हो। उन्होंने कहा कि सभी आपदा प्रबंधन से जुड़ी एजेंसियों को पर्याप्त मात्रा में राहत एवं बचाव सामग्री उपलब्ध रखनी होगी ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

मीडिया से बात करते हुए उपायुक्त ने नागरिकों से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा, “बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सतर्क रहना जरूरी है। किसी भी आपात स्थिति या सहायता की आवश्यकता हो तो नागरिक तत्काल कंट्रोल रूम नंबर 0657-2431028 पर संपर्क करें।”

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें