स्कूल की दीवार तोड़ने पर झुका आरोपी, माफीनामा देकर 10 दिन में निर्माण का वादा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : Jadugoda थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय डोमजूड़ी की चारदिवारी तोड़े जाने का मामला प्रशासनिक पहल से सुलझा लिया गया।

मामले को लेकर पोटका अंचलाधिकारी Nikita Bala ने थाना परिसर में दोनों पक्षों की बैठक बुलाई, जहां आपसी सहमति से विवाद का समाधान निकाला गया।

बैठक के दौरान सख्ती के बाद आरोपी Ram Kamal Singh और उनके परिजनों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए लिखित माफीनामा सौंपा। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि 10 दिनों के भीतर स्कूल की टूटी हुई चारदिवारी का पुनर्निर्माण कर दिया जाएगा।

स्कूल प्रबंधन ने भी इस शर्त पर सहमति जताई, जिसके बाद मामला शांतिपूर्ण ढंग से निपट गया।

समझौते के बाद आरोपी पक्ष ने राहत की सांस ली और संभावित कानूनी कार्रवाई से बच गया, जबकि प्रशासन की पहल से विवाद बिना तनाव के समाप्त हो गया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.