Karate fight league : गुवा के कराटे खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिखाएंगे दम, कराटे फाइट लीग सीजन-5 में लेंगे हिस्सा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chaibasa : झारखंड के छोटे से गांव गुवा के लिए गर्व का क्षण सामने आया है। यहां के प्रतिभाशाली कराटे खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित Karate Fight League Season 5 में भाग लेने के लिए 29 अप्रैल 2026 को हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना होंगे। यह प्रतियोगिता 1 से 3 मई तक आयोजित होगी, जिसमें देश-विदेश के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

गुवा स्थित लक्ष्मी मार्शल आर्ट कराटे दोजो के खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर इस बड़े मंच तक पहुंचने का गौरव हासिल किया है। एक छोटे से गांव से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचना इन खिलाड़ियों के संघर्ष और लगन को दर्शाता है।

पिछले पांच वर्षों से दोजो के खिलाड़ी लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने जिला, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

इस उपलब्धि के पीछे प्रशिक्षक लक्ष्मी कुमारी का अहम योगदान है, जो जापान कराटे-डो शिगेयोशी शोटोकन की प्रेसिडेंट और 4th डन ब्लैक बेल्ट हैं। उनके मार्गदर्शन और कड़ी ट्रेनिंग से ही खिलाड़ी इस मुकाम तक पहुंच पाए हैं।

खिलाड़ियों के चयन से दोजो में खुशी का माहौल है। अभिभावकों और ग्रामीणों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई है कि वे प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जीत हासिल करेंगे।

गुवा जैसे छोटे गांव के बच्चों का अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.