Guwa karate players : इंटरनेशनल लीग में दिखाएंगे दम, हिमाचल के लिए हुए रवाना

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chaibasa : गुवा के प्रतिभाशाली कराटे खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित कराटे फाइट लीग सीजन-5 में भाग लेने के लिए बुधवार को रवाना हुए। यह प्रतियोगिता 1 से 3 मई तक Himachal Pradesh में आयोजित होगी, जिसमें देश-विदेश के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

गुवा स्थित Lakshmi Martial Art Karate Dojo के खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के दम पर इस बड़े मंच तक पहुंचने का गौरव हासिल किया है। छोटे से गांव से निकलकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचना खिलाड़ियों की लगन और संघर्ष का प्रमाण है।

पिछले पांच वर्षों से यह दोजो लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। यहां के खिलाड़ियों ने जिला, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीतकर गुवा का नाम रोशन किया है।

इस सफलता के पीछे प्रशिक्षक Lakshmi Kumari का अहम योगदान रहा है। वह जापान कराटे-डो शिगेयोशी शोटोकन की प्रेसिडेंट एवं 4th डन ब्लैक बेल्ट हैं। उनके मार्गदर्शन और कठिन प्रशिक्षण से खिलाड़ी इस मुकाम तक पहुंचे हैं।

खिलाड़ियों के चयन से दोजो में खुशी का माहौल है। अभिभावकों और ग्रामीणों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन की कामना की है। गुवा जैसे छोटे गांव के बच्चों का इतने बड़े मंच तक पहुंचना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें