गम्हरिया में नाले से युवक का शव और बाइक बरामद, देर रात हादसे की आशंका

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur  : गम्हरिया थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां रापचा से हरिसुंदरपुर लेदमडीह मार्ग के बीच नाले में एक युवक का शव उसकी मोटरसाइकिल के साथ बरामद किया गया। मृतक की पहचान चंपाईडीह निवासी सोम हेंब्रम के रूप में की गई है।

सूत्रों के अनुसार, सोम हेंब्रम बीती रात फुटबॉल मैच देखकर घर लौट रहे थे। अनुमान है कि देर रात घर वापसी के दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। घटनास्थल से उनकी क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल (JH05CG8609) भी बरामद हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही गम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव के साथ बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सड़क दुर्घटना प्रतीत हो रही है, हालांकि जांच के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट होगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना की विस्तृत जांच जारी है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.