पांचवीं चुनावी पाठशाला में सक्रिय रहे झामुमो कार्यकर्ता, विक्टर सोरेन ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : चुनाव आयोग के निर्देश पर बुधवार को पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी मतदान केंद्रों पर आयोजित पांचवीं चुनावी पाठशाला में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता और कार्यकर्ता सक्रिय रहे। इस दौरान झामुमो के पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन ने जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के टेल्को और घोड़ाबांधा स्थित विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पार्टी की ओर से नियुक्त बीएलए-2 मौसमी महतो, सालगे मार्डी, दिनेश महतो, सुशीला लोहार, आबिदा सुल्ताना, शेखर चंद्र, तैय्यब अंसारी, कौशल कुमार, कविता साहू, पूजा प्रमाणिक, जितेंद्र महतो, लक्ष्मी सिंह और पार्वती महतो सहित स्थानीय नेताओं के साथ मतदाताओं से मुलाकात की। इस दौरान मतदाताओं को हो रही समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित मतदान केंद्रों के बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित किया गया।

पात्र मतदाताओं के नाम सूची से नहीं कटने देंगे : विक्टर सोरेन

विक्टर सोरेन ने कहा कि झामुमो यह सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ संकल्पित है कि किसी भी पात्र भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं कटे। पार्टी के कार्यकर्ता इस अभियान में पूरी सतर्कता के साथ जुटे हुए हैं।

उन्होंने बताया कि जल्द ही इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों कांग्रेस, राजद और वामदलों के साथ मिलकर इस अभियान को और मजबूती दी जाएगी।

विभिन्न मतदान केंद्रों पर सक्रिय रहे पार्टी कार्यकर्ता

इस अवसर पर सुशील हेंब्रम, जयराम महतो, मुन्ना प्रमाणिक और छोटा टुडू समेत झामुमो के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर सक्रिय रहे।

इनमें प्रमोद लाल, वीर सिंह सुरेन, खुद्दू उरांव, महावीर मुर्मू, लालटू महतो, सागेन पूर्ति, विद्यासागर दास, बबन राय, नासिर खान, प्रीतम हेंब्रम, अभय पांडेय, अजय रजक, मो. समद, चरणजीत कौर भाटिया, सविता दास, दुर्गा बोयपाई, रानी सिंह, प्रहलाद लोहरा, गोपाल महतो, अरुण सिंह, राजा अंकित सिंह, बंटी सिंह, रमेश मुर्मू, विश्वनाथ महतो, फैयाज अहमद खान, अभिषेक सिंह राजपूत, इंदरपाल सिंह भाटिया, कृपाल सिंह, कोला मुखी और राजन कैवर्त सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें