आदित्यपुर में सड़क पर गिरा बिजली का खंभा, आवाजाही प्रभावित – दुर्घटना का खतरा बढ़ा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur  : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के शेरे पंजाब चौक से दिंदली बस्ती जाने वाले मार्ग पर शुक्रवार को एक बिजली का खंभा बीच सड़क पर गिर गया, जिससे स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल है। खंभा गिरने से सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो गई है और लोगों को बेहद असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

खतरे की बात यह है कि कई लोग अब भी सावधानी बरतने के बजाय गिरे हुए खंभे के नीचे से गुजर रहे हैं, जो किसी बड़े हादसे को आमंत्रण दे सकता है। बिजली के तारों और खंभे के वजन को देखते हुए किसी भी समय दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि वे लगातार इस समस्या से जूझ रहे हैं और तुरंत कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि यदि समय रहते इस खंभे को नहीं हटाया गया, तो कोई भी अप्रिय घटना हो सकती है।

लोगों ने आदित्यपुर नगर निगम और बिजली विभाग से आग्रह किया है कि वे जल्द से जल्द मौके पर पहुंचकर गिरे हुए खंभे को हटाने और सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि लोगों को राहत मिल सके और दुर्घटना की संभावना समाप्त हो सके।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.