सारंडा के दीघा सीआरपीएफ कैंप में 134 बटालियन के एसआई भुलन राम का तबीयत बिगड़ने से निधन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chaibasha : पश्चिमी सिंहभूम जिले के जराईकेला थाना क्षेत्र स्थित सारंडा के दीघा सीआरपीएफ कैंप में रविवार देर रात एक दुखद घटना सामने आई। यहां पदस्थापित 134 बटालियन के सब इंस्पेक्टर भुलन राम (59) की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।

सूत्रों के अनुसार, देर रात एसआई भुलन राम की तबीयत अचानक खराब हो गई और उन्हें तेज उल्टी होने लगी। स्थिति गंभीर होती देख कैंप के जवानों ने तुरंत उन्हें उड़ीसा के बिसरा अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के दौरान ही उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही कैंप में शोक का माहौल पसर गया। जवानों और अधिकारियों ने बताया कि एसआई राम ड्यूटी के दौरान सामान्य रूप से कार्य कर रहे थे और अचानक हुई तबीयत बिगड़ने की किसी को उम्मीद नहीं थी।

शव को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा। घटना से पूरा सीआरपीएफ कैंप शोकाकुल है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें