पोटका के सुदूर गांवों में जगी विकास की आस, विद्युतिकरण कार्य का हुआ शुभारंभ

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : देश जहां आजादी के 75वें वर्ष के अमृत काल का उत्सव मना रहा है, वहीं झारखंड राज्य गठन के 25 वर्ष बाद भी पोटका प्रखंड के कई सुदूर ग्रामीण इलाके अब तक बुनियादी सुविधाओं से वंचित रहे हैं। प्रखंड के गवालकाटा पंचायत के घाघरा कोचा, सोहदा पंचायत के ओड़का बेड़ा और बुढा कोचा जैसे गांवों में लोग अब तक ढिबरी युग में जीवन जीने को मजबूर थे।

हालांकि अब इन गांवों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री उज्ज्वल झारखंड योजना के तहत इन क्षेत्रों में विद्युतिकरण कार्य शुरू कर दिया गया है। इस योजना के तहत घाघरा कोचा (सबर समुदाय) और बुढा कोचा (हो समुदाय) के साथ-साथ मानपुर पंचायत अंतर्गत महाली साईं गांव में भी बिजली पहुंचाई जाएगी।

विधायक Sanjeev Sardar की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि मंडल—श्रीमती हीरामणि मुर्मू, सुधीर सोरेन, भुवनेश्वर सरदार, चक्रधर महतो, वीरेंद्र पात्रो और रमेश सोरेन—ने विधिवत पूजा-पाठ कर नारियल फोड़ते हुए कार्य का शुभारंभ किया।

इस मौके पर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया। वर्षों से अंधेरे में जीवन गुजार रहे लोगों को अब बिजली मिलने की उम्मीद जगी है, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव की संभावना है।

कार्यक्रम में रघुनाथ हांसदा, धनीराम हांसदा, रघु मारडी, भोलानाथ सरदार, पिनाकी नायक, रामचंद्र मारडी, मुखेन मारडी, हुंदा महाली, वकील सोरेन, मसांग हांसदा, कृष्णा मुर्मू, जयपाल सोरेन, राम सोरेन, विश्वनाथ सोरेन समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.