डालसा के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय परिसर में मनाया गया संविधान दिवस, न्यायिक पदाधिकारियों सहित सैकड़ों लोगों ने ली शपथ

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), जमशेदपुर के तत्वावधान में गुरुवार, 26 नवंबर को व्यवहार न्यायालय परिसर में संविधान दिवस मनाया गया। प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में न्यायिक पदाधिकारियों सहित सैकड़ों लोगों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया और संवैधानिक मूल्यों एवं आदर्शों के पालन की शपथ ली।

कार्यक्रम में व्यवहार न्यायालय के सभी न्यायिक पदाधिकारी, डालसा सचिव, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के सदस्य, पैनल अधिवक्ता, कोर्ट स्टाफ समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय ने कहा कि भारत में प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। इसी दिन वर्ष 1949 में संविधान सभा ने भारतीय संविधान को औपचारिक रूप से अपनाया था। संविधान दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य नागरिकों के बीच न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व जैसे संवैधानिक मूल्यों के साथ-साथ मौलिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

उन्होंने बताया कि भारतीय संविधान के निर्माण की प्रक्रिया में 2 वर्ष, 11 माह और 18 दिन लगे। 26 नवंबर 1949 को संविधान को अपनाया गया, जबकि यह 26 जनवरी 1950 से प्रभावी हुआ। भारत सरकार ने वर्ष 2015 में डॉ. भीमराव आंबेडकर की 125वीं जयंती के अवसर पर 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की। इससे पहले इस दिन को राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में मनाया जाता था।

कार्यक्रम के माध्यम से संविधान में निहित आदर्शों, नागरिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें