Jadughoda : भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की जादूगोड़ा शाखा में गुरुवार को बैंककर्मी अशोक कुमार ने ईमानदारी की मिसाल पेश की। कैश काउंटर पर नोटों की गिनती के दौरान एक सेवानिवृत्त यूसीआईएल कर्मी द्वारा जमा की गई राशि में 50 हजार रुपये अतिरिक्त मिलने पर उन्होंने पूरी ईमानदारी के साथ रकम ग्राहक को वापस कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार, सेवानिवृत्त यूसीआईएल कर्मी बैंक में एक लाख रुपये जमा करने पहुंचे थे। इस दौरान भूलवश उन्होंने डेढ़ लाख रुपये कैश काउंटर पर तैनात बैंककर्मी अशोक कुमार को सौंप दिए।
अशोक कुमार ने जब मशीन से नोटों की गिनती की तो कुल राशि डेढ़ लाख रुपये निकली। इसके बाद उन्होंने तत्काल ग्राहक को इसकी जानकारी दी और अतिरिक्त 50 हजार रुपये वापस कर दिए। बैंककर्मी की इस ईमानदारी की सराहना की जा रही है।
















