Jamshedpur : लोयोला स्कूल, बिष्टुपुर के जूनियर सेक्शन का 76वां वार्षिक खेलकूद दिवस गुरुवार को उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। इस वर्ष खेल महोत्सव की थीम ‘नेचर नर्चर’ (प्रकृति का पोषण) रखी गई थी। विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए लेपर्ड हाउस ने वर्ष 2026 की चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि जैग्वर हाउस उपविजेता रहा। खेलकूद दिवस के दौरान कुल 78 प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जमशेदपुर जेसुइट प्रोविंस के एजुकेशन रिसोर्स सेंटर के निदेशक चंद्रशेखर फ्रांसिस उपस्थित रहे। अतिथियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पदक एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
व्यक्तिगत श्रेणी में तीसरी कक्षा के उत्कर्ष सिंह और आद्या प्रसाद, चौथी कक्षा के पौलुस गुर्जा और कृतिका मुंडा तथा पांचवीं कक्षा के आर्यन कुमार गुप्ता और रीदा परवीन को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।
इस अवसर पर रेक्टर फादर माइकल थानाराज एसजे, प्रिंसिपल फादर विनोद फर्नांडिस एसजे, लोयोला हिंदी स्कूल के प्रिंसिपल फादर पैंक्रास एसजे, सीनियर सेक्शन की वाइस प्रिंसिपल जयंती शेषाद्री और जूनियर सेक्शन की वाइस प्रिंसिपल विनीता एफ. एक्का सहित स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं, पूर्ववर्ती छात्र कार्यकारिणी समिति के सदस्य एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे।

















