उप मुखिया संतोष ठाकुर के प्रयास से दिव्यांग को मिली बैटरी चालित ट्राई साइकिल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के उप मुखिया संतोष ठाकुर के प्रयास से क्षेत्र के दिव्यांग निवासी राकेश कुमार शर्मा को बैटरी चालित ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई गई। प्रशासनिक पहल और जनप्रतिनिधि की सक्रियता से मिली इस सहायता के बाद दिव्यांगजन के जीवन में नई उम्मीद जगी है।

जानकारी के अनुसार, उप मुखिया संतोष ठाकुर ने जिले के उपायुक्त राजीव रंजन से मुलाकात कर राकेश कुमार शर्मा की समस्या से अवगत कराया था। इसके बाद प्रशासन की पहल पर उन्हें बैटरी चालित ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई गई।

ट्राई साइकिल मिलने के बाद राकेश कुमार शर्मा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब उन्हें आने-जाने में काफी सुविधा होगी और वे पहले की तुलना में अधिक आत्मनिर्भर महसूस कर रहे हैं।

इस अवसर पर उप मुखिया संतोष ठाकुर ने कहा कि जरूरतमंद और दिव्यांगजनों की सहायता करना समाज सेवा का सबसे महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होंने कहा कि पंचायत क्षेत्र में जनहित से जुड़े कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे और हर जरूरतमंद तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ जरूरतमंदों के जीवन को आसान बनाने में मददगार साबित होते हैं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.