बरहरवा में डीडीसी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, मुखियाओं संग की बैठक

Share करें

✓ Link copy हो गया!

बरहरवा: उप विकास आयुक्त (डीडीसी) सतीश चंद्रा ने मंगलवार को बरहरवा प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और नुकसान का जायजा लिया। जहां इस दौरान उनके साथ अपर समाहर्ता गौतम कुमार भगत और जिला कृषि पदाधिकारी प्रमोद एक्का भी मौजूद थे। उधर यह दौरा हाल ही में गुमानी बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद कई पंचायतों में आई बाढ़ के मद्देनजर किया गया था, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है।

प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

इस मौके पर डीडीसी सतीश चंद्रा ने बिशनपुर, मधवापाड़ा, हस्तिपाडा, अगलोई, श्रीकुंड, दरियापुर और बिनोदपुर जैसी पंचायतों का दौरा कर बाढ़ से फसलों और अन्य संसाधनों को हुए नुकसान का जायजा लिया। वही उन्होंने किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना। जहां अधिकारियों ने किसानों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर संभव मदद करेगी।

मुखियाओं के साथ बैठक

उधर क्षेत्र का भ्रमण करने के बाद, डीडीसी सतीश चंद्रा ने बरहरवा प्रखंड कार्यालय में बाढ़ प्रभावित पंचायतों के मुखियाओं के साथ बैठक की। जहां बैठक में गुमानी बैराज से पानी के अनियमित बहाव के कारण हुए नुकसान पर विस्तृत चर्चा की गई। वही दरियापुर पंचायत के मुखिया मो. इश्तियाक ने बिशनपुर, दरियापुर, बिनोदपुर और श्रीकुंड पंचायतों में हुए नुकसान की विस्तृत जानकारी दी। इस बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी सन्नी कुमार दास, अंचल अधिकारी अनोज कुमार, विधायक प्रतिनिधि बरकत खान, अशोक दास, अब्दुल कादिर, काबिल अहमद, सुमित चौबे और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। जहां डीडीसी ने मुखियाओं और अधिकारियों को नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट जल्द से जल्द सौंपने का निर्देश दिया ताकि प्रभावित लोगों को उचित मुआवजा दिया जा सके। उधर यह बैठक सरकार द्वारा बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए उठाए गए कदमों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। जहां अधिकारियों ने सभी को आश्वस्त किया कि जल्द ही राहत कार्य शुरू किए जाएंगे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें