भारतीय जनता पार्टी कोटालपोखर मंडल की सेवा पखवाड़ा कार्यशाला संपन्न

Share करें

✓ Link copy हो गया!

कोटालपोखर: भारतीय जनता पार्टी कोटालपोखर मंडल की ओर से दुर्गा मंदिर शांति चौक, कोटालपोखर में सेवा पखवाड़ा कार्यशाला का आयोजन किया गया। जहां कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बप्पी निर्मल प्रसाद ने की, जबकि संचालन मंडल महामंत्री शिवरतन रजवार ने किया।
उधर आयोजित बैठक में प्रभारी के रूप में उपस्थित जिला महामंत्री कुसुमाकर तिवारी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री का जन्मदिन बाबा विश्वकर्मा पूजन के दिन पड़ता है। जहां देश के प्रधानमंत्री के जन्मदिवस से लेकर 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक पूरे देश में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाता है इसी क्रम में मंडल स्तर पर होने वाले मुख्य कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। इस कार्यशाला में पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रणव सिंह, महामंत्री सुरेंद्र साहा, युवा नेता तपन गुप्ता, युवा मोर्चा महामंत्री अनूप लाल रजक, जयदेव रजवाड़, देबू रजवार, सागर मोहन साहा, जितेंद्र साहा, हरे कृष्ण मंडल, शम्मी कपूर साहा, विजय राय, वासीकुल आलम, राजकुमार साहा, ब्यूटी देवी, गोपाल साहा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें