सरयू राय ने साकची स्थित सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (गर्ल्स) में पांच नए कमरों का किया शिलान्यास

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक Saryu Roy ने आज गरमनाला, साकची स्थित सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (गर्ल्स) में पांच नए कमरों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। यह निर्माण कार्य Jharkhand Education Project Council, रांची के मद से 86 लाख 97 हजार रुपये की लागत से प्रारंभ किया जा रहा है।

शिलान्यास के अवसर पर श्री राय ने बताया कि वर्ष 2014 में इस विद्यालय में मात्र 50 छात्राएं थीं और शिक्षा विभाग इसे बंद करने पर विचार कर रहा था। उसी दौरान विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने उनसे संपर्क कर सहयोग का अनुरोध किया। उन्होंने विद्यालय के विकास के लिए पहल की और कई आवश्यक निर्माण कार्य कराए।

छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उन्होंने घोषणा की थी कि जो छात्राएं 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करेंगी, उन्हें साइकिल दी जाएगी। इस पहल के तहत लगभग 35 छात्राओं को साइकिल प्रदान की गई। इसके बाद विद्यालय की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ और छात्राओं की संख्या लगातार बढ़ती गई।

उन्होंने कहा कि आज इस विद्यालय की ख्याति देशभर में फैल चुकी है। हाल ही में कर्नाटक में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शिक्षा के साथ-साथ स्वच्छता के क्षेत्र में भी यह विद्यालय राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान हासिल कर चुका है।

वर्तमान में इस विद्यालय में लगभग 900 छात्राएं अध्ययनरत हैं। शिक्षा विभाग की ओर से पांच अतिरिक्त कमरों के निर्माण की स्वीकृति दी गई है, जिसका शिलान्यास आज संपन्न हुआ। इससे विद्यालय में बढ़ती छात्रसंख्या को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें