चांडिल में कुएं से महिला का शव बरामद, आत्महत्या की आशंका

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरका गांव में सोमवार को एक निजी सिंचाई कुएं से अज्ञात महिला का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला का शव कुएं के अंदर रस्सी के सहारे लटका हुआ पाया गया। बताया जा रहा है कि शव कई दिनों पुराना है, जिससे उसकी पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।

घटना की सूचना मिलते ही नीमडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। शव को बाहर निकालने के लिए पोकलेन और हाइड्रा मशीन की मदद ली गई, जिसके बाद उसे कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की गई।

थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.