कुचाई में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय नामांकन को लेकर चयन समिति की बैठक संपन्न

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, कुचाई में कक्षा 6, 7 एवं 9 में नामांकन हेतु छात्राओं के चयन के लिए प्रखंड स्तरीय चयन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम ने की।

बैठक में सरकार द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं पात्रता मानकों के अनुरूप छात्राओं के चयन की प्रक्रिया पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान चयन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम ने समिति के सदस्यों को निर्देशित किया कि चयन कार्य में सभी सरकारी मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही पात्र एवं योग्य छात्राओं को प्राथमिकता के आधार पर चयनित करने की बात कही गई, ताकि जरूरतमंद छात्राओं को इस योजना का अधिकतम लाभ मिल सके।

बैठक में संबंधित विभागीय पदाधिकारी एवं चयन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.