बहरागोड़ा में स्वर्णरेखा नदी से मिला बम निष्क्रिय, आर्मी-प्रशासन की तत्परता से टला बड़ा खतरा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Bahragora:पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपाड़ा गांव के पास स्वर्णरेखा नदी में मिले संदिग्ध बम को बुधवार को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया गया। यह कार्रवाई भारतीय सेना की रांची से आई टीम और स्थानीय प्रशासन के संयुक्त प्रयास से पूरी की गई।

जानकारी के अनुसार, सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए बम को निष्क्रिय करने के लिए पहले लगभग 10 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया। गड्ढे में बालू से भरे बोरे लगाकर बम को बीच में सुरक्षित रूप से स्थापित किया गया, जिसके बाद पूरी सावधानी के साथ उसे डिफ्यूज किया गया।


बम निष्क्रिय करने की पूरी प्रक्रिया सुबह करीब 11:10 बजे संपन्न हुई। मौके पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके। पूरी कार्रवाई का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बम निष्क्रिय करने की प्रक्रिया स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है।

स्थानीय प्रशासन की तत्परता और सेना की विशेषज्ञता से एक बड़ा खतरा टल गया, जिससे क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.