आयुष ग्राम रघुनाथपुर में स्वास्थ्य शिविर, 41 ग्रामीणों की हुई जांच

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : सरायकेला-खरसावाँ जिले के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत रघुनाथपुर स्थित “आयुष ग्राम” में जिला आयुष समिति के तत्वावधान में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का संचालन आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. शांति कुमारी द्वारा किया गया।

शिविर के दौरान विभिन्न बीमारियों से ग्रसित ग्रामीणों की आयुष पद्धति के माध्यम से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। जरूरतमंद मरीजों को होमियोपैथी दवाओं का वितरण भी किया गया। साथ ही ग्रामीणों को योग के विभिन्न आसनों के बारे में जानकारी देते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

गौरतलब है कि आयुष निदेशालय द्वारा जिले में कुल 12 आयुष ग्रामों का चयन किया गया है, जहां नियमित रूप से प्रत्येक माह स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ बनाना है।

आज आयोजित शिविर में कुल 41 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं औषधियां उपलब्ध कराई गईं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.