Adityapur : ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (AISMJWA) के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को जिले की नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक Nidhi Dwivedi से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और जिले में सुदृढ़ कानून-व्यवस्था के साथ मीडिया के साथ बेहतर समन्वय की अपेक्षा जताई।
मुलाकात के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने जिले की मौजूदा स्थिति, पत्रकारों की भूमिका तथा प्रशासन और मीडिया के बीच संवाद को और मजबूत करने की आवश्यकता पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष अरूण कुमार माझी, कोल्हान प्रभारी अजय महतो, जिला अध्यक्ष दशरथ प्रधान, दीपक महतो, शिवनाथ महतो और सुधीर कुम्भकार समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
इस अवसर पर एसपी निधि द्विवेदी ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने निष्पक्ष प्रशासन, अपराध नियंत्रण और मीडिया के साथ सकारात्मक संवाद बनाए रखने का आश्वासन दिया।
यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। संगठन के सदस्यों ने उम्मीद जताई कि नई एसपी के नेतृत्व में जिले में सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों में और अधिक मजबूती आएगी।










