पैरा योगासन चैंपियनशिप में आयरा अहमद ने जीता स्वर्ण, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : केरला समाजम मॉडल स्कूल की कक्षा दो की छात्रा आयरा अहमद ने द्वितीय झारखंड राज्य पैरा योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप-2026 में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय और शहर का नाम रोशन किया है। शारीरिक दिव्यांगता (ऑर्थोपेडिकली चैलेंज्ड) श्रेणी में शानदार प्रदर्शन करते हुए आयरा ने पहला स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।

प्रतियोगिता का आयोजन 11 अक्टूबर 2026 को जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित मिथिला सांस्कृतिक परिषद परिसर में किया गया था। इसका आयोजन योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड की ओर से किया गया, जो योगासन भारत और वर्ल्ड योगासन से संबद्ध है।


आयरा अहमद को प्रतियोगिता के लिए विद्यालय के योग शिक्षक एवं एसजीएफआई कोच-सह-मैनेजर मिटेंद्र गोराई ने प्रशिक्षण दिया। उनके मार्गदर्शन में आयरा ने अपनी प्रतिभा, कौशल और अभ्यास का शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।


आयरा की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। कम उम्र में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल करना उनकी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प को दर्शाता है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होने के बाद अब आयरा से अगले स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें