चांडिल पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया अपहरण और मारपीट का मामला, दो आरोपी गिरफ्तार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chandil : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में हुई अपहरण एवं मारपीट की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे में उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में महताब अंसारी और रियाज अहमद का नाम शामिल है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बीते मंगलवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव इस कदर बढ़ा कि मारपीट और अपहरण की नौबत आ गई। इस घटना में दो व्यक्तियों को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया, जिन्हें बाद में इलाज के लिए टीएमएच जमशेदपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत के निर्देश पर चांडिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस की सक्रियता से आरोपियों की पहचान कर लगातार छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसमें महताब अंसारी और रियाज अहमद को गिरफ्तार किया गया।

छापेमारी टीम में ये अधिकारी रहे शामिल:

  • चांडिल थाना प्रभारी: डिल्सन बिरुवा

  • कपाली ओपी प्रभारी: सोनू कुमार

  • पुलिस अधिकारी: राहुल कुमार भारती

  • सशस्त्र बल: चांडिल थाना एवं कपाली ओपी के जवान

गिरफ्तार दोनों आरोपियों को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी जारी रखे हुए है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें