संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस ने नियुक्त किए 6 प्रखंड अध्यक्ष और 14 मंडल अध्यक्ष

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा संगठन सृजन अभियान के तहत पार्टी संगठन को मजबूती देने की दिशा में 6 प्रखंड अध्यक्ष और 14 मंडल अध्यक्षों को जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के हाथों नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर सभी प्रखंड पर्यवेक्षक एवं संगठन प्रभारी की उपस्थिति रही।

प्रमुख नियुक्तियाँ:

  • प्रखंड अध्यक्ष:

    • बहरागोड़ा: बिमल बारीक

    • धालभूमगढ़: सतदल गिरी

    • गुड़ाबांदा: शिवनाथ मंडी उर्फ बापी मंडी

    • घाटशिला (कार्यकारी): मानस दास

    • चाकुलिया (कार्यकारी): मुरारीलाल शर्मा

    • डुमरिया: सुखलाल सोरेन

  • मंडल अध्यक्ष:
    सत्यवान बेरा (मौदा), मोईन अली (माटिहाना), अर्नब नायक (जगन्नाथ), असनी सोरेन (डुमरिया), तपन दत्ता (सोनाखुन), अशोक मदीना (नरसिंहगढ़), समीर मदीना (गालूडीह), नरेश महाकुड़ (दामपाड़ा), कन्हैयालाल शर्मा (मऊभंडार-घाटशिला), अजित महाकुड़ (खैरबनी), अरुण नायक (कुमडाशोल), मलय रुहीदास (चाकुलिया नगर), श्रीचरण सोरेन (बेंद-माटियाबांधी), रघुनाथ मंडी (कालापाथर)

अभियान में पर्यवेक्षकों की सक्रिय भागीदारी:

इस नियुक्ति कार्यक्रम में प्रखंड पर्यवेक्षक तातस चटर्जी (बहरागोड़ा), कमलेश पांडेय (धालभूमगढ़), प्रिंस सिंह (घाटशिला), गुलाम सरबर (डुमरिया), के.के. शुक्ला (चाकुलिया), और संगठन प्रभारी राजकिशोर प्रसाद ने सक्रिय योगदान दिया। जिलाध्यक्ष दुबे ने सभी को संगठन को सशक्त बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

जनसमस्याओं को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष का आह्वान

बैठक को संबोधित करते हुए आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि सभी नवनियुक्त अध्यक्षगण जनता के बीच जाकर बिजली, पानी, सड़क, जमीन ऑनलाइन, अबुआ आवास, कृषि, जलमीनार जैसी जमीनी समस्याओं को चिन्हित करें और उनका लिखित आवेदन कांग्रेस कार्यालय को भेजें।

जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि आने वाले दिनों में कांग्रेस प्रखंड व मंडल कमेटियों के नेतृत्व में प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय, अनुमंडल, थाना, कृषि, बिजली, उपायुक्त कार्यालय आदि विभागों का घेराव, धरना, प्रदर्शन और मांग पत्र सौंपने जैसे संघर्ष कार्यक्रम चलाएगी।

संगठनात्मक संचालन और भागीदारी:

बैठक का संचालन संजय सिंह आज़ाद (उपाध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमिटी) ने किया।
इस अवसर पर युवा अध्यक्ष शंकर बेरा, कोषाध्यक्ष सलीम खान, महिला अध्यक्ष नलिनी सिन्हा, प्रवक्ता शमशेर खान, शत्रुघन प्रसाद, सनत कुमार भोल, भुतेश पंडित, शेख फारूख, लक्ष्मण बाग, संजय साह, पवन ओझा, लव कुमार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें