विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर जमशेदपुर में कार रैली, 70 से अधिक सदस्यों ने दिया जागरूकता का संदेश

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर जमशेदपुर के छह इनर व्हील क्लब—IWC जमशेदपुर, IWC जमशेदपुर ईस्ट, IWC जमशेदपुर वेस्ट, IWC अस्मिता, IWC सृजन और IWC मेराकी ई-क्लब—के संयुक्त तत्वावधान में आत्महत्या रोकथाम के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से कार रैली का आयोजन किया गया।

रैली का शुभारंभ बेल्डीह क्लब गेट से हुआ। रैली बिष्टुपुर और नॉर्दर्न टाउन होते हुए डोराबजी पार्क राउंडअबाउट पहुंची और सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल के पार्किंग क्षेत्र में इसका समापन हुआ।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जीवन सुसाइड प्रिवेंशन सेंटर की ज्वाइंट डायरेक्टर एवं Befrienders Initiative की नेशनल सेक्रेटरी श्रीमती गुरप्रीत कौर भाटिया थीं। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट वाइस चेयरमैन निभा मिश्रा, DCCCC डॉ. रीता झा और यूथ डेवलपमेंट वर्टिकल की मेंटर PDC अलका नंदा बक्सी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

रैली में 70 से अधिक सदस्यों ने 23 सुसज्जित कारों के साथ हिस्सा लिया। प्रत्येक कार पर आत्महत्या रोकथाम, भावनात्मक सहयोग, सकारात्मक सोच और जरूरत के समय मदद लेने से संबंधित संदेश एवं पोस्टर लगाए गए थे।

अभियान को अधिक प्रभावी बनाने के लिए लाउडस्पीकर और जागरूकता संदेशों से सुसज्जित एक ऑटो-रिक्शा भी रैली में शामिल किया गया। यह ऑटो आगे भी जमशेदपुर की विभिन्न सड़कों और गलियों में घूमकर लोगों तक आत्महत्या रोकथाम और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश पहुंचाएगा।

नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया भावनात्मक संदेश

कार रैली के बाद सदस्यों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से करुणा, संवाद, समय पर हस्तक्षेप और मानसिक परेशानी से गुजर रहे व्यक्ति का साथ देने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि आत्महत्या की रोकथाम केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। किसी व्यक्ति की बात ध्यान से सुनना, समय पर उसका साथ देना और जरूरत पड़ने पर मदद के लिए आगे आना किसी की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें