अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल ने धूमधाम से मनाया सातवां स्थापना दिवस

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल का सातवां स्थापना दिवस रविवार को साकची स्थित शनि मंदिर परिसर में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्था की ओर से विशेष पूजा-अर्चना के बाद भोग एवं प्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम के दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप जायसवाल का जन्मदिन भी गरीब बच्चों के साथ सादगी एवं सेवा भाव के साथ मनाया गया। बच्चों के बीच मिठाइयों का वितरण कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदेश अध्यक्ष पवन अग्रहरि, प्रदेश उपाध्यक्ष चंचल भाटिया, प्रदेश सचिव रितेश अग्रवाल, प्रदेश महिला अध्यक्ष सुनीता जायसवाल, जिला अध्यक्ष विनोद गुप्ता, जिला महामंत्री महेंद्र श्याम सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं संगठन के पदाधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष पवन अग्रहरि ने कहा कि अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल हमेशा व्यापारी समाज के सुख-दुख में उनके साथ खड़ा रहा है और आगे भी रहेगा। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से छोटे व्यापारियों एवं महिला उद्यमियों को हरसंभव सहयोग देना संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी व्यापारियों से एकजुट होकर व्यापारिक हितों और सामाजिक सरोकारों के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें