करीम सिटी कॉलेज में कुष्ठ रोग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को किया जागरूक

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : मानगो स्थित करीम सिटी कॉलेज में सोमवार, 2 नवंबर 2026 को कुष्ठ रोग (लेप्रोसी) के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ. राजीव लोचन महतो के नेतृत्व में किया गया।

इस अवसर पर डॉ. राजीव लोचन महतो ने विद्यार्थियों को कुष्ठ रोग के लक्षणों, इससे जुड़ी भ्रांतियों और बीमारी के प्रति समाज में फैली गलत धारणाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोग को लेकर जागरूकता बढ़ाना और इससे प्रभावित लोगों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना बेहद जरूरी है।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को कुष्ठ रोग के प्रति संवेदनशील बनाना और उन्हें समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम के सफल संचालन में कॉलेज के इंटरमीडिएट इंचार्ज मोहम्मद शहनवाज आलम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस दौरान शिक्षक डॉ. महफूज आलम, दुलाल दास, बलराम पोद्दार, मो. फिरोज खान, सरफराज आलम, डॉ. नासरीन खातून, पार्थो भट्टाचार्य, अमरेश कुमार मिश्रा, काजल चौधरी और संजय चटर्जी सहित अन्य शिक्षकों का सराहनीय सहयोग रहा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। शिक्षकों, आयोजकों और विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयास से जागरूकता कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.