बेहतर खाद्यान्न वितरण के लिए पोटका के दो राशन डीलर सम्मानित

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : जिला आपूर्ति विभाग की ओर से खाद्यान्न वितरण में बेहतर प्रदर्शन करने वाले राशन डीलरों के सम्मान में सिदगोड़ा टाउन हॉल में समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जिले के प्रत्येक प्रखंड से लगातार बेहतर वितरण प्रतिशत हासिल करने वाले राशन डीलरों को सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में पोटका प्रखंड के दो राशन दुकानदार असगर अली अंसारी और जितेंद्र कुमार गुप्ता को बेहतर खाद्यान्न वितरण के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह में एसओआर राहुल आनंद, डीएसओ जुल्फेकार अंसारी, जिला डीलर संघ के अध्यक्ष मोहन साव, महासचिव प्रमोद गुप्ता और पोटका डीलर संघ के अध्यक्ष अनवर अली सहित कई लोग उपस्थित रहे।

इसके अलावा डीलर राजेंद्र गुप्ता, द्वारिका गुप्ता, स्वपन दत्ता, रेणुका कालेन्दी, अशोक दास और सुलाता मंडल समेत अन्य डीलरों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.