Jamshedpur: अधिवक्ता द्विजा पादा दास उर्फ दीपक कुमार दास का गुरुवार देर रात भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे 61 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन से अधिवक्ता समुदाय एवं न्यायिक जगत में शोक की लहर है।
परिजनों के अनुसार उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार को जमशेदपुर लाया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार 18 जुलाई को स्वर्णरेखा बर्निंग घाट में किया जाएगा।
दिवंगत अधिवक्ता के निधन पर जमशेदपुर जिला बार संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव एवं अन्य पदाधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया। बार संघ ने उनकी स्मृति को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए निर्णय लिया है कि 18 जुलाई को सभी अधिवक्ता न्यायालय की दूसरी पाली में न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।
बार संघ ने अपने शोक संदेश में कहा कि अधिवक्ता द्विजा पादा दास का न्यायिक क्षेत्र में योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। संघ ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

















