झपुड़ागुड़ा में 351 कलश यात्रा के साथ शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा, भक्तिमय हुआ माहौल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Seraikela : गम्हरिया प्रखंड के झपुड़ागुड़ा गांव में शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मंगलवार को 351 कलश यात्रा के साथ भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया।

कलश यात्रा की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके बाद महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश लेकर गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए मंदिर परिसर तक पहुंचीं। यात्रा के दौरान “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा।

आयोजन समिति के अनुसार, प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत यज्ञ, हवन और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है। कलश यात्रा को इस पूरे आयोजन का प्रमुख और पवित्र हिस्सा माना जाता है।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता, भाईचारा और सांस्कृतिक जुड़ाव मजबूत होता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में गांव के युवाओं और महिलाओं की विशेष भूमिका रही।

इस आयोजन में गोपाल महतो, उमेश महतो, रमेश महतो, कमल महतो, सनातन महतो, धीरन महतो, कोकिल महतो, शंभू महतो, महेश्वर महतो, संजय महतो, कालीपदो महतो एवं अनुज महतो सहित अनेक ग्रामीणों का सक्रिय योगदान रहा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.