गोलमुरी में ‘उत्कल गौरव’ मधुसूदन दास की 178वीं जयंती, प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : गोलमुरी उत्कल समाज विद्यालय के तत्वावधान में Madhusudan Das की 178वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम के तहत पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न ओड़िया माध्यम स्कूलों के छात्रों के बीच चित्रकला, निबंध लेखन और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें Golmuri Utkal Samaj School सहित त्रिलोचन विद्यापीठ, सिद्ध कान्हु स्कूल और टूइला डूंगरी ओड़िया स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं को सीनियर और जूनियर वर्गों में विभाजित किया गया था।

निबंध प्रतियोगिता (सीनियर वर्ग):
प्रथम – सुभ लक्ष्मी हेमरम
द्वितीय – दिकू साईं हांसदा
तृतीय – साहिल सिंह खूंटियां

निबंध (जूनियर):
प्रथम – अलक्ष्मी हांसदा

चित्रकला प्रतियोगिता (जूनियर):
प्रथम – सिद्ध लाल बास्के
द्वितीय – जागृति नायक
तृतीय – लक्ष्मीधर टुडू

चित्रकला (सीनियर):
प्रथम – अंजू टुडू
द्वितीय – दिकू साईं हांसदा
तृतीय – चीभा टुडू

भाषण प्रतियोगिता (सीनियर):
प्रथम – सूरज बेसरा
द्वितीय – शुभलक्ष्मी हेमरम
तृतीय – पूजा मुंडा

भाषण (जूनियर):
प्रथम – सुजाता माझी
द्वितीय – डूली मुर्मू
तृतीय – चंदन मुर्मू

सभी विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही वर्ष 2026 में कक्षा 10वीं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों—सनी कुमार, शिवानी कुमारी और रिया कुमारी—को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सेवानिवृत्त प्रबंधक प्रशांत कुमार दास उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षक मनोरंजन पसायत शामिल हुए।

इस अवसर पर उत्कल समाज के अध्यक्ष अनंत नारायण पाढ़ी, उपाध्यक्ष अशोक कुमार सामंत, महासचिव प्रदीप कुमार जैन सहित कई पदाधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से महान समाज सुधारक मधुसूदन दास के जीवन और उनके योगदान को याद करते हुए छात्रों को प्रेरित किया गया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.