भाजपा सोनारी मंडल में शक्ति प्रदर्शन! नए पदाधिकारियों का भव्य सम्मान, संगठन को मजबूत करने का संकल्प

SHARE:

Jamshedpur : Bharatiya Janata Party के सोनारी मंडल की ओर से जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले नव नियुक्त जिला एवं मंडल पदाधिकारियों का भव्य स्वागत और सम्मान किया गया।

सोनारी इस्ट लेआउट स्थित सबुज संघ सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष Prashant Kumar Poddar ने की। कार्यक्रम में जमशेदपुर महानगर के नए पदाधिकारियों का स्वागत किया गया, साथ ही मंडल के नव नियुक्त पदाधिकारियों का परिचय और सम्मान भी किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष Sanjeev Sinha, महामंत्री Rajeev Kumar Singh, मंत्री Tanmaya Kumar Jha, मंत्री Renu Sinha, कोषाध्यक्ष Krishna Sharma Kali, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य Dr Jatashankar Pandey तथा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष Shashank Shekhar Srivastava उपस्थित रहे।

इसके अलावा सोनारी मंडल के नव नियुक्त पदाधिकारियों—उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, नेहा साहू, महामंत्री सतेंद्र सिंह यादव, संजय कुमार रजक, मंत्री विकास साहू, विक्की लहरी, प्रमाशीष महतो, कोषाध्यक्ष सरिता लाल, सह कोषाध्यक्ष बिराज दै, कार्यालय मंत्री राजू सेन, मीडिया प्रभारी अभिषेक कुमार, आईटी सेल प्रभारी हेमंत प्रमाणिक एवं सोशल मीडिया प्रभारी आदित्य दूबे समेत अन्य कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही, जिससे संगठनात्मक एकजुटता का संदेश भी स्पष्ट रूप से देखने को मिला।

Leave a Comment

और पढ़ें