संजय सेठ ने चांडिल-ईचागढ़ क्षेत्र में सड़क योजनाओं का किया शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

SHARE:

Seraikela : ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए राज्य रक्षा मंत्री Sanjay Seth ने कई सड़क निर्माण योजनाओं का शिलान्यास किया।

चांडिल, नीमडीह, कुकड़ू और ईचागढ़ प्रखंड के विभिन्न गांवों में पीसीसी सड़क एवं पेवर ब्लॉक सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस दौरान चांडिल के घोड़ानेगी और उरमाल गांव में शिलापट का अनावरण भी किया गया।

संजय सेठ ने बताया कि सांसद निधि से करीब एक करोड़ रुपये की लागत से इन क्षेत्रों में पक्की सड़कों का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के बनने से ग्रामीणों को विशेष रूप से बरसात के दिनों में आवाजाही में काफी सहूलियत मिलेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार का लक्ष्य गांव-गांव तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।

कार्यक्रम में चांडिल प्रमुख रामकृष्ण महतो, भाजपा नेता पप्पू वर्मा, मनोज महतो, दिवाकर सिंह, विशाल चौधरी, खगेन महतो, जगदीश महतो, प्रभात पोद्दार और राजेन महतो सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें