संजय सेठ ने मृतक श्रमिकों के परिजनों को सौंपे 15-15 लाख के चेक, दो परिवारों को मिला नौकरी का ऑफर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Seraikela : हरियाणा के गुरुग्राम में हुए दर्दनाक हादसे में ईचागढ़ और पोटका क्षेत्र के श्रमिकों की मौत के बाद उनके परिवारों को राहत पहुंचाने की दिशा में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री Sanjay Seth ने अहम पहल की है। बुधवार को उन्होंने प्रभावित छह परिवारों को 15-15 लाख रुपये की सहायता राशि के चेक प्रदान किए।

ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व गुरुग्राम में कार्य के दौरान हुए हादसे में ईचागढ़ और पोटका के आधा दर्जन श्रमिकों की मौत हो गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही संजय सेठ स्वयं गुरुग्राम पहुंचे थे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया था।

उनकी पहल पर हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini और राज्य सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मृतकों के परिजनों को मुआवजा राशि देने की प्रक्रिया शुरू की थी। प्रारंभिक तौर पर प्रत्येक परिवार को 20-20 लाख रुपये की सहायता दी गई थी।

बुधवार को ईचागढ़ और पोटका से जुड़े छह परिवार—मधुमति महतो, रोहित महतो, मोचीराम गोप, झरना गोप, सुक्कु सिंह मुंडा और तपन कुमार महतो—को अतिरिक्त 15-15 लाख रुपये के चेक सौंपे गए। साथ ही दो परिवारों को नौकरी के लिए ऑफर लेटर भी प्रदान किया गया।

इस मौके पर संजय सेठ ने कहा कि क्षेत्र के श्रमिकों की असामयिक मौत से उनके परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उन्होंने कहा, “हम उनके परिजन की कमी तो पूरी नहीं कर सकते, लेकिन यह सुनिश्चित करने का प्रयास है कि उनके परिवार को जीवन-यापन में कोई कठिनाई न हो।”

उन्होंने बताया कि अब तक प्रत्येक परिवार को लगभग 35 लाख रुपये की सहायता उपलब्ध कराई जा चुकी है और डीबीटी के माध्यम से आने वाले 10 दिनों के भीतर अतिरिक्त 4 लाख रुपये भी उनके खातों में भेजे जाएंगे।

सरकार और जनप्रतिनिधियों की इस पहल से प्रभावित परिवारों को कठिन समय में आर्थिक संबल मिलने की उम्मीद जगी है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें