श्राद्ध कार्य में बढ़े मदद के हाथ: दुर्गा चरण मुर्मू ने धादकिडीह पहुंचकर दिया आर्थिक सहयोग

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Ghatshila:मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का उदाहरण पेश करते हुए घाटशिला प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू ने गालूडीह के महुलिया पंचायत अंतर्गत धादकिडीह गांव पहुंचकर दिवंगत दासमत हांसदा के श्राद्ध कार्य के लिए उनके परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की।

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पूर्व दासमत हांसदा के निधन के बाद उनका परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा था। ऐसे में दिवंगत के पुत्र बालेश्वर हांसदा ने झामुमो के वरिष्ठ नेता दिलीप हांसदा से सहायता की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए दिलीप हांसदा ने इसकी जानकारी प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू को दी।

इसके बाद दुर्गा चरण मुर्मू ने क्षेत्रीय विधायक Somesh Chandra Soren को स्थिति से अवगत कराया। हालांकि विधायक वर्तमान में क्षेत्र से बाहर हैं, फिर भी उन्होंने त्वरित पहल करते हुए निर्देश दिया कि पीड़ित परिवार से मिलकर हर संभव सहयोग सुनिश्चित किया जाए।

निर्देश के अनुपालन में दुर्गा चरण मुर्मू धादकिडीह पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को आर्थिक सहायता सौंपी। उन्होंने इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़े रहकर संवेदना व्यक्त की और हर संभव मदद का भरोसा दिया।

इस अवसर पर ह्यूडिंग सोरेन, कुंवर टुडू एवं दिलीप हांसदा सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और सहयोग का आश्वासन दिया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें