मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत लाभुक को मिले 500 बॉयलर चूजे, स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत रविवार को डुमरिया प्रखंड के बादलगोड़ा गांव में लाभुक कांद्रा हेम्ब्रम को 500 बॉयलर चूजों का वितरण किया गया।

प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ. मोनिका मुर्मू ने ग्राम प्रधान शिरू मुर्मू की उपस्थिति में लाभुक को 500 बॉयलर चूजे सौंपे। इसके साथ ही चूजों के पालन-पोषण के लिए आठ बोरा दाना तथा आवश्यक दवाइयों का भी वितरण किया गया।

इस अवसर पर डॉ. मोनिका मुर्मू ने बताया कि मुख्यमंत्री पशुधन योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देना तथा पशुपालन के माध्यम से किसानों और ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाना है। उन्होंने लाभुक को वैज्ञानिक तरीके से बॉयलर पालन, समय पर टीकाकरण तथा दवाइयों के नियमित उपयोग की सलाह दी।

ग्राम प्रधान शिरू मुर्मू ने कहा कि इस योजना से ग्रामीणों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वहीं लाभुक कांद्रा हेम्ब्रम ने योजना का लाभ मिलने पर झारखंड सरकार और पशुपालन विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें