राष्ट्रीय खेल दिवस पर 60 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ियों का होगा सम्मान, खेल प्रेमी समिति को मिला नया नेतृत्व

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chaibasa : खेल प्रेमी समिति की बैठक रविवार को रवीन्द्र भवन स्थित रवीन्द्र पार्क में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष डी.के. बनर्जी ने की। बैठक में आगामी 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रवीन्द्र भवन में सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

समिति ने तय किया कि इस अवसर पर जिले के विभिन्न खेलों से जुड़े 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ खिलाड़ियों को उनके खेल क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

बैठक के दौरान समिति के अध्यक्ष डी.के. बनर्जी एवं उपाध्यक्ष दिवाकर गोप ने पारिवारिक व्यस्तताओं और स्वास्थ्य संबंधी कारणों से अपने-अपने पदों से इस्तीफा देने की घोषणा की। हालांकि दोनों ने स्पष्ट किया कि वे समिति से जुड़े रहेंगे और भविष्य में भी सभी कार्यक्रमों में सक्रिय सहयोग देंगे।

इसके बाद सर्वसम्मति से आशीष बिरूवा को समिति का नया अध्यक्ष तथा मतलूब आलम को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

सम्मान समारोह के सफल आयोजन के लिए 12 सदस्यीय आयोजन समिति का गठन किया गया। समिति में आशीष बिरूवा, मतलूब आलम, काबू दत्ता, रमेश दास, शीतल बागे, सूर्यकांत बोस, सुशील महापात्रा, सुरसेन तोपनो, मोअज्जम, सुनील कुमार, असलम परवेज और जनक किशोर गोप को शामिल किया गया।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आयोजन की तैयारियों की समीक्षा के लिए अगली बैठक 16 अगस्त को आयोजित की जाएगी। बैठक में पी.के. फौजदार सहित समिति के सभी पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें