विराट हिंदू सम्मेलन को सफल बनाने में जुटे मातृशक्ति व हिंदू समाज के लोग, ओझा टोली समेत अन्य मोहल्ले में किया अन्न संग्रह का कार्य

Share करें

✓ Link copy हो गया!
अन्न संग्रह कार्यक्रम में शामिल होते हुए हिंदू समाज

साहिबगंज: शहर के चानन स्थित सूर्यदेव गंगा घाट पर आगामी दिनों 7 अप्रैल को संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर विराट हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जहां बीते मंगलवार को शहर के चौक बाजार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर से एक भव्य बाईक रैली निकाली गई थी जो सूर्यदेव गंगा घाट पर पहुंच कर संपन्न हुई। उधर सूर्यदेव गंगा घाट पर मातृ शक्ति, आरएसएस कार्यकर्ताओं व हिंदू समाज के लोगों के साथ बैठक कर पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करते हुए कई तरह के निर्णय लिए गए। जहां 7 अप्रैल को आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बनाए जाने वाले महाप्रसाद को लेकर अन्न संग्रह करने का निर्णय लिया गया। जहां बुधवार को विराट हिंदू सम्मेलन को सफल बनाने में जुटी मातृशक्ति, आरएसएस कार्यकर्ताओं व हिंदू समाज से जुड़े लोगों ने शहर के ओझा टोली मोहल्ले में अन्न संग्रह करने का कार्य किया। जहां इस कार्यक्रम को लेकर भारी संख्या में हिंदू समाज के लोगों ने एकजुटता दिखाते हुए अपने अपने सामर्थ्य अनुसार अन्न संग्रह कार्यक्रम में सहयोग किया। उधर यह कार्यक्रम आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा ताकि विराट हिंदू सम्मेलन को सफल बनाया जा सकें। वही इसको लेकर जिला संपर्क प्रमुख डॉ. सुरेंद्र नाथ तिवारी ने पूरे जिलेवासियों से अपील किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने में अपना योगदान दें।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें