“पश्चिम बंगाल की जीत जनता की जीत” — सरायकेला में भाजपा नेता सुमित चौधरी का बयान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Seraikela: सरायकेला के भाजपा नेता सुमित चौधरी ने पश्चिम बंगाल में पार्टी की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे जनता की जीत करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह परिणाम आम लोगों के भरोसे और कार्यकर्ताओं की मेहनत का प्रतिफल है।

सुमित चौधरी के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी लगातार जन मुद्दों को लेकर जनता के बीच सक्रिय रही और लोगों के दुख-दर्द को समझते हुए उनके साथ खड़ी रही। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद कार्यकर्ताओं ने पार्टी का साथ नहीं छोड़ा, जिसका नतीजा आज की जीत के रूप में सामने आया है।

उन्होंने आगे कहा कि इस चुनाव में केंद्रीय नेतृत्व की कुशल रणनीति और प्रबंधन भी स्पष्ट रूप से देखने को मिला, जिसने जीत में अहम भूमिका निभाई। साथ ही, सरायकेला-खरसावां जिले से भी कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता ‘प्रवासी कार्यकर्ता’ के रूप में पश्चिम बंगाल में सक्रिय रहे और लगातार जमीनी स्तर पर काम किया।

सुमित चौधरी ने इस जीत को बंगाल की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं की संयुक्त मेहनत का परिणाम बताते हुए सभी को बधाई दी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें