कुचाई में आजीविका संवर्द्धन हेतु बैल जोड़ी का वितरण, किसानों को मिलेगा सहारा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : कुचाई प्रखंड में ग्रामीणों की आजीविका को सशक्त बनाने के उद्देश्य से बैल जोड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम एवं प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी की उपस्थिति में 4 यूनिट बैल जोड़ी का वितरण किया गया।

इस योजना का उद्देश्य किसानों को कृषि कार्यों में सहूलियत प्रदान करना और उनकी आय में वृद्धि सुनिश्चित करना है। बैल जोड़ी मिलने से लाभुकों को खेती के पारंपरिक कार्यों में मदद मिलेगी, जिससे उनकी उत्पादन क्षमता भी बढ़ेगी।

कार्यक्रम के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी ने लाभुकों से अपील की कि वे अपने आसपास के लोगों को भी सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें और अधिक से अधिक पात्र लोगों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करें।

उन्होंने कहा कि योजनाओं का वास्तविक लाभ तभी संभव है, जब इसकी जानकारी हर जरूरतमंद तक पहुंचे और लोग जागरूक होकर इसका लाभ उठाएं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें