पटमदा के धुसरा गांव में पांच माह से जलमीनार बंद, 50 परिवार जल संकट से जूझ रहे

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पटमदा प्रखंड के धुसरा गांव के डोगागरल सबर टोला में स्थित डीएमएफटी फंड से निर्मित जलमीनार बीते पांच महीनों से पूरी तरह खराब पड़ी है। मोटर और अन्य उपकरणों के काम नहीं करने के कारण पानी की आपूर्ति पूरी तरह से ठप है, जिससे करीब 50 परिवारों को गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ रहा है।



ग्रामीणों – आरेन सबर, संतोष सबर, धनंजय सबर और शुरुवाली सबर ने बताया कि यह जलमीनार पहले भी लंबे समय तक खराब रहा था, जिसे एक वर्ष पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) के हस्तक्षेप से मरम्मत कर चालू किया गया था। लेकिन अब यह एक बार फिर अनुपयोगी हो चुका है और ग्रामीणों को दैनिक आवश्यकताओं के लिए पानी जुटाने में भारी कठिनाई हो रही है।



झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड कोषाध्यक्ष हरिहर सिंह ने मंगलवार को स्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वे इस समस्या को प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं स्थानीय विधायक के समक्ष उठाएंगे।



फिलहाल ग्रामीण गांव के एक पुराने कुएं से पानी लाने को मजबूर हैं। यह कुआं बरसात के मौसम में जलजनित रोगों के संक्रमण का प्रमुख कारण बन सकता है। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द जलमीनार की मरम्मत कराने और स्थायी समाधान की मांग की है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें