आगरा की राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में जमशेदपुर की श्रेया अधरजी विशिष्ट अतिथि

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : आगरा में आयोजित नेशनल ‘मिस्टर एथलीट बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस चैंपियनशिप’ में जमशेदपुर की श्रेया अधरजी (मिस इंडिया 2026) ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। पत्रकार की बेटी श्रेया को राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित आयोजन में विशेष अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया जाना जमशेदपुर और झारखंड के लिए गौरव का विषय रहा।

आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित शिव संगम गार्डन में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन समाजसेवी मोना भाई, मित्तल, योगेश भाई एवं अव्वा परिवार के सदस्यों ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में गुजरात की नेशनल पावरलिफ्टर आशी और लखनऊ की मिस मोना भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों से करीब 200 एथलीटों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में महाराष्ट्र के सर्वेश कुमार ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता। उन्हें 21 हजार रुपये नकद पुरस्कार के साथ सप्लीमेंट्स प्रदान किए गए।

रोहित सिंह को मसलमैन का खिताब मिला, जिसके लिए उन्हें 11 हजार रुपये नकद, मेडल एवं सप्लीमेंट्स दिए गए। वहीं बरेली के कमर आलम मैन फिटनेस चैंपियन तथा अलीगढ़ की अनुपमा शर्मा वूमेन चैंपियन बनीं। दोनों विजेताओं को 5,100 रुपये नकद, मेडल एवं सप्लीमेंट्स देकर सम्मानित किया गया।

बॉडी बिल्डिंग की आठ श्रेणियों में शीर्ष पांच खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र के साथ होम थिएटर, मिक्सर-जूसर-ग्राइंडर, इंडक्शन कुकर एवं डिनर सेट सहित विभिन्न पुरस्कार प्रदान किए गए। अन्य प्रतिभागियों को भी पार्टिसिपेशन मेडल एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जीत शर्मा, माही राठौर एवं रफीक कुरैशी ने गेस्ट पोजिंग प्रस्तुत कर दर्शकों का मनोरंजन किया और फिटनेस के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। आयोजन की सफलता पर आयोजक महफूज आलम सहित AFBBA की टीम ने प्रसन्नता व्यक्त की।

इस अवसर पर दीपू ठाकुर, संजय वर्मा, जीत शर्मा, रफीक कुरैशी, राहुल कुमार, एनके ठाकुर, दीपक शर्मा, आकाश शर्मा, ऋषभ वर्मा, मोनू यादव, नियाजुद्दीन, ईशान, इरफान, सतीश कुमार, प्रमोद कुमार, मोहम्मद शाहिद समेत बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं फिटनेस प्रेमी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.