विभागीय पदाधिकारियों की अनुपस्थिति से नाराज़ पंचायत समिति सदस्य, डीसी को सौंपेंगे मांग पत्र
जमशेदपुर में स्थाई समिति की बैठक में उठे सवाल, कार्रवाई नहीं हुई तो धरने की चेतावनी

Share करें

✓ Link copy हो गया!



जमशेदपुर। पंचायत समिति सदस्यों की एक अहम बैठक मंगलवार को जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन ने की। बैठक में वित्त, अंकेक्षण और योजना विकास समिति से जुड़ी अहम मुद्दों पर चर्चा की जानी थी, लेकिन विभागीय पदाधिकारियों की अनुपस्थिति ने सदस्यों को आक्रोशित कर दिया।


बैठक की सूचना पूर्व में पत्राचार के माध्यम से प्रखंड विकास पदाधिकारी, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारियों को दी गई थी, इसके बावजूद बैठक में कोई भी अधिकारी उपस्थित नहीं हुआ। इससे न केवल बैठक में उठे सवाल अनुत्तरित रह गए, बल्कि सदस्यों में नाराज़गी भी फैल गई।

डीसी को सौंपेंगे मांग पत्र

बैठक के दौरान प्रमुख पानी सोरेन ने घोषणा की कि आगामी शुक्रवार को पंचायत समिति के सभी सदस्य जिला उपायुक्त (DC) से मिलकर एक मांग पत्र सौंपेंगे, जिसमें विभागीय पदाधिकारियों की गैरहाज़िरी पर कार्रवाई की मांग की जाएगी।

प्रमुख ने स्पष्ट कहा कि, “अगर मांग के बावजूद प्रशासन ने कोई सख्त कदम नहीं उठाया, तो हम सभी सदस्य एकजुट होकर प्रखंड विकास कार्यालय के समक्ष धरना देने पर मजबूर होंगे।”

बैठक में शामिल प्रमुख सदस्य

इस बैठक में प्रमुख पानी सोरेन के अलावा

उप प्रमुख शिव कुमार हांसदा

पंचायत समिति सदस्य सतबीर सिंह बग्गा

सुशील कुमार

सोनिया भूमिज

सरिता त्रिपाठी
समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।


प्रशासन पर सवाल

पंचायत समिति सदस्यों का कहना है कि जब विभागीय अधिकारी विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में ही हिस्सा नहीं लेंगे, तो योजनाओं की पारदर्शिता और प्रगति पर कैसे निगरानी रखी जाएगी? सदस्यों ने इसे लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की अनदेखी करार दिया है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें