JAMSHEDPUR। बारीडीह स्थित विजया गार्डेन के टेंगुलर पार्क में विजया गार्डेन सेंट्रल पूजा कमेटी की ओर से 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में कमेटी के संरक्षक रोशन रैना ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
वर्तमान गाइडलाइन के अनुसार ध्वजारोहण से पहले ‘वंदे मातरम्’ और ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान ‘जन-गण-मन’ का सामूहिक गायन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कमेटी के सदस्य और विजया गार्डेन के निवासी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में आगंतुकों का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए कमेटी के महासचिव विनय सिंह ने कहा कि 15 अगस्त देश की आजादी और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को याद करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस प्रत्येक नागरिक को देश की एकता, देशभक्ति और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाए रखने की प्रेरणा देता है।
समारोह के दौरान कमेटी की ओर से उपस्थित लोगों के लिए जलेबी, समोसा और चॉकलेट की व्यवस्था की गई। ध्वजारोहण के बाद लोगों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया।

















