Adityapur : Seraikela-Kharsawan समाहरणालय सभागार में उपायुक्त Nitish Kumar Singh की अध्यक्षता में नगर निगम Adityapur के लिए अर्बन रिवर मैनेजमेंट प्लान (URMP) के निर्माण को लेकर मल्टी-स्टेकहोल्डर वर्किंग ग्रुप की बैठक आयोजित की गई।
बैठक का मुख्य उद्देश्य Kharkai River का समग्र विकास एवं पुनर्जीवन सुनिश्चित करना है। इसके तहत नदी से जुड़े तालाबों, नालों और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) के जीर्णोद्धार व सुदृढ़ीकरण की योजना बनाई जा रही है, ताकि प्रदूषण नियंत्रण के साथ जल संसाधनों का बेहतर प्रबंधन हो सके।
इस पहल के अंतर्गत नदी तटों एवं शहरी जल निकायों का सौंदर्यीकरण कर क्षेत्रीय विकास को गति देने की योजना है। साथ ही पर्यावरणीय संतुलन को मजबूत करते हुए स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में नगर क्षेत्र के मास्टर प्लान निर्माण हेतु विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा की गई। इसमें तालाबों के पुनरुद्धार, पार्क विकास, जलापूर्ति पाइपलाइन, नालों की कनेक्टिविटी और वन क्षेत्र संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके अलावा भू-जल प्रवाह, ड्रेनेज सिस्टम, जलजमाव (वॉटर लॉगिंग) की समस्या, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन जैसे मुद्दों पर भी बिंदुवार विचार-विमर्श कर समाधान की रणनीति तैयार की गई।
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी विभाग आवश्यक डेटा, मैप एवं तकनीकी जानकारी निर्धारित समय-सीमा में उपलब्ध कराएं और आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि ड्रेनेज सिस्टम की कमी से उत्पन्न जलजमाव की समस्या का समाधान शहर के समग्र विकास के लिए बेहद जरूरी है।
साथ ही यह भी बताया गया कि नदियों और तटीय क्षेत्रों को विकसित कर उन्हें आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सकता है, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।











