Adityapur : Rajnagar प्रखंड सभागार में ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति (BLBC) की बैठक अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM) Varun Kumar Chaudhary की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी Malay Kumar सहित विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक, विभागीय पदाधिकारी एवं अन्य हितधारक उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत ऋण वितरण की प्रगति की समीक्षा करना, वित्तीय समावेशन को मजबूत बनाना तथा लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन के लिए दिशा-निर्देश देना था।
इस दौरान Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana, Pradhan Mantri Mudra Yojana, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) एवं अन्य प्राथमिकता क्षेत्र ऋण योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। बैंकवार प्रगति पर चर्चा करते हुए लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु रणनीति तय की गई।
एलडीएम श्री चौधरी ने सभी बैंक प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि लंबित ऋण आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें तथा अधिक से अधिक लाभुकों को योजनाओं का लाभ पहुंचाएं। विशेष रूप से ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ऋण उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।
इसके अलावा कौशल प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के लिए बैंक ऋण और अन्य योजनाओं के माध्यम से सहायता प्रदान करने के निर्देश भी दिए गए।











