Jadugoda : यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) की मान्यता प्राप्त श्रमिक संगठन यूरेनियम मजदूर संघ का 16वां अधिवेशन रविवार को जादूगोड़ा स्थित यूसीआईएल कॉलोनी के सामुदायिक केंद्र में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। अधिवेशन के दौरान वर्ष 2026-27 के लिए यूनियन का पुनर्गठन किया गया और नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।
अधिवेशन में तूरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट में कार्यरत युवा नेता मुकेश कुमार को अगले दो वर्षों के लिए यूनियन का महामंत्री चुना गया। वहीं नरवापहाड़ परियोजना से जुड़े आनंद महतो को यूनियन की अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
यूनियन के पुनर्गठन के दौरान वरिष्ठ नेताओं मुरली मनोहर राव, चंद्र शेखर पंडित और बलराम यादव को संगठन का संरक्षक बनाया गया।
इसके अलावा बीना पानी टुडू को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उपाध्यक्ष पद पर संजय कुमार, सोना राम हांसदा, मनोज कुमार और देवी सामद को जिम्मेदारी दी गई।
नई कार्यकारिणी में उपेंद्र सिंह को संयुक्त मंत्री, उमेश चंद्र कुमार को संगठन मंत्री बनाया गया। मंत्री पद की जिम्मेदारी प्रकाश सिंह, उज्ज्वल दास, अरुण कुमार सिंह और तारक नाथ को सौंपी गई।
वहीं अजीत कुमार हलधर को कोषाध्यक्ष और फागू मार्डी को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया। कार्यालय मंत्री के रूप में पुष्पराज तथा सह कार्यालय मंत्री के रूप में धनी राम टुडू, दिल बहादुर आले और राधे गोप को दायित्व सौंपा गया।
अधिवेशन में 14 सदस्यीय कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। इसमें फागू मुर्मू, चरण किस्कू, देवला बेसरा, बागी हांसदा, गुरुवारी कुई, एम. के. पंडित, मुकेश सरदार, नवीन प्रसाद, खैरा हो, मधुसूदन महतो, दामोदर पूर्ति, धनंजय वर्मा और धनंजय सिंह सहित अन्य सदस्यों को शामिल किया गया।
बड़ी संख्या में श्रमिक नेता रहे मौजूद
अधिवेशन में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष बलराम यादव, जिला अध्यक्ष अनिमेष कुमार दास, जिला मंत्री अमरेंद्र कुमार सिंह, विभाग प्रमुख अभिमन्यु सिंह सहित यूसीआईएल की विभिन्न इकाइयों से बड़ी संख्या में यूनिट कमेटी सदस्य, पदाधिकारी और श्रमिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने श्रमिक हितों की रक्षा, कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। यूनियन के पुनर्गठन को श्रमिकों के बीच नई ऊर्जा और नेतृत्व परिवर्तन के रूप में देखा जा रहा है।









