लोधी क्षत्रिय महासभा ने विधायक सरयू राय से की सामुदायिक भवन की मांग

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur: अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा ने जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय से समाज के लिए एक सामुदायिक भवन उपलब्ध कराने की मांग की है। महासभा का कहना है कि सामाजिक और सामुदायिक गतिविधियों के संचालन के लिए भवन की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है।

महासभा के संस्थापक राज कुमार सिंह लोधी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने विधायक सरयू राय को मांगपत्र सौंपा। मांगपत्र में आग्रह किया गया कि जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के किसी भी उपयुक्त स्थान पर समाज को एक सामुदायिक भवन उपलब्ध कराया जाए, ताकि समाज के लोग वहां बैठकें आयोजित कर सकें और सामाजिक दायित्वों का निर्वहन बेहतर ढंग से कर सकें।


महासभा की ओर से दिए गए मांगपत्र में कहा गया है कि लोधी समाज लंबे समय से विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और जनकल्याणकारी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। इसके बावजूद आज तक समाज के लिए कोई सामुदायिक भवन उपलब्ध नहीं कराया गया है, जिससे कार्यक्रमों और बैठकों के आयोजन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

प्रतिनिधिमंडल ने विधायक से समाज की इस मांग पर सकारात्मक पहल करने का अनुरोध किया।

मांगपत्र प्राप्त करने के बाद विधायक सरयू राय ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और मांग पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मामले का अध्ययन कर उचित स्तर पर आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।

इस अवसर पर महासभा के अध्यक्ष ज्वाला सिंह लोधी, संगीता सिंह, भुनेश्वर राय लोधी, कमल प्रसाद लोधी, हृदयनंद वर्मा लोधी, शिव कुमार लोधी, सुरेश कुमार वर्मा, अवध राम लोधी, परमेश्वर जंघेल लोधी, लक्ष्मी देवी, मीणा सिंह सहित समाज के कई सदस्य उपस्थित थे।

महासभा के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि सामुदायिक भवन की मांग पूरी होने से समाज के लोगों को एक स्थायी मंच मिलेगा, जिससे सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को और अधिक मजबूती मिलेगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें